-
Amitabh Bachchan Dharmendra Relationship: अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र दोनों ही बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे हैं। दोनों ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया है। शोले फिल्म में दोनों एक्टर द्वारा निभाई गई जय वीरू की जोड़ी तो आज भी लोग याद करते हैं। अच्छे दोस्त होने के बावजूद भी दोनों एक्टर बहुत कम मिल पाते हैं। इस बात को खुद अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) के सामने कबूल किया था।
-
अमिताभ बच्चन ने एक ईवेंट में बताया था कि वो और धर्मेंद्र- हेमा मालिनी पड़ोसी हैं। जुहू में अमिताभ के बंगले के पीछे ही दोनों का बंगला है।
-
बकौल अमिताभ बच्चन जब वो जोर से बोलते हैं तो धर्मेंद्र के घर तक आवाज जाती है। चार कदम चल लें तो बी उनके घर तक पहुंच जाएंगे। लेकिन अफसोस कि कभी हम मिल नहीं पाते हैं।
-
धर्मेंद्र ने अमिताभ को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा था कि ये जो कुछ भी करता है वह एक मिसाल बन जाती है। बकौल धर्मेंद्र वह अमिताभ से बहुत प्यार करते हैं और हमेशा उनके लिए दुआएं मांगते हैं।
-
बता दें कि धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने एक साथ शोले, चुपके चुपके, अंधा कानून और राम बलराम जैसी फिल्मों में काम किया है।
-
अमिताभ बच्चन ने एक बार सोनी टीवी के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में शोले फिल्म का जिक्र करते हुए बताया था कि किस तरह से धर्मेंद्र ने झुंझलाहट में असली गोली चला दी थी।
-
अमिताभ ने बताया था- जब हम उस सीन की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें धरम जी नीचे थे और मैं पहाड़ी के ऊपर था। धरम जी अपनी चेस्ट से अपनी शर्ट खोलकर गोलियां भरते हैं। उन्होंने एक बार कोशिश की, लेकिन गोलियां नहीं उठा सके। दोबारा किया, फिर भी गोलियां नहीं उठा सके। इससे धरम जी झुंझला गया।
-
अमिताभ ने बताया कि मुझे नहीं पता उन्होंने क्या किया। उन्होंने एक बंदूक में कारतूस डाला और फायर कर लिया। वो असली गोलियां थीं। वो इतना झुंझला गये थे कि उन्होंने फायर ही कर दिया। मैं उस समय पहाड़ी पर ही था। मैंने अपने कान के पास गोली के गुजरने की आवाज सुनी। उन्होंने असली गोली चला दी थी। मैं बच गया।
-
Photos: Social Media
